प्रतापगढ़: पूरे भारत में गांव से निकली युवती वापस नहीं लौटी, परिजनों ने दर्ज कराया मुकदमा
अंतू थाना क्षेत्र के पूरे भारत निवासी एक व्यक्ति ने अंतू पुलिस को प्रार्थना पर देकर सूचित किया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री जो घर पर ही रह करके पढ़ाई करती है। रविवार की सुबह जनपद मुख्यालय स्थित मंदिर में दर्शन करने की बात घर वालों को बता कर निकली थी। देर शाम तक उसका मोबाइल भी बंद हो गया। तब से वह अपने घर वापस नहीं लौटी। परिजन उसकी हर संभावित स्थान पर खोज की।