पिपरा: चौवा चट्टान गांव में जेएलकेएम की बैठक में हुसैनाबाद प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन, ऋषभ विश्वकर्मा बने अध्यक्ष
Pipra, Palamu | Sep 20, 2026 हुसैनाबाद प्रखंड के चौवा चट्टान गांव में रविवार के दोपहर 2:00 बजे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक हुई। बैठक का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार मेहता ने किया। इस दौरान हुसैनाबाद प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ विश्वकर्मा, वरीय उपाध्यक्ष दीपक मेहता, महासचिव धर्मेंद्र पासवान आदि को बनाया गया।