खानपुर: पनवाड़ क्षेत्र के उम्मेदपुरा गाँव में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक युवक की हुई मौत
पनवाड़ क्षेत्र के उमेदपुरा गाँव मे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई जिसके चलते एक युवक की मौत हो गई। पनवाड़ थाना पुलिस ने आज शनिवार को सुबह 9:00 के लगभग बताया कि उमेदपुरा गाँव में दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक उम्मेदपुरा गाँव निवासी महावीर किराड़ की खानपुर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई ।