तिसरी: ट्रेंच काटने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जेसीबी मशीन पर किया पथराव
Tisri, Giridih | Feb 11, 2026 तिसरी प्रखंड अंतर्गत गुमगी पंचायत के लेवड़िया टांड़ में बुधवार की दोपहर एक बजे उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब वन विभाग द्वारा ट्रेंच कटाई के लिए पहुंची जेसीबी मशीन पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव की घटना में जेसीबी मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।