तिसरी प्रखंड अंतर्गत खिजुरी पंचायत के पेसराटांड़ निवासी गुजर पंडित और उनकी पत्नी गुड़िया देवी को पिछले दो महीनों से राशन नहीं मिल रहा है। आरोप है कि स्थानीय जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर द्वारा उन्हें राशन देने से मना किया जा रहा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि गुजर पंडित दिव्यांग हैं और उन्हें दिखाई नहीं देता है।