तिसरी: उत्पाद विभाग ने अवैध शराब की भट्टी को किया ध्वस्त
Tisri, Giridih | Feb 13, 2026 नगर पंचायत निर्वाचन के मद्देनजर शुक्रवार को अधीक्षक उत्पाद, गिरिडीह के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर तिसरी थाना क्षेत्र के खीरोध एवं गुमगी गांव में शुक्रवार की दोपहर एक बजे छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण, जावा महुआ एवं भट्टी को विनष्ट कर दिया गया।