तीसरी प्रखंड के लोकाय पंचायत के दमेलवा में गांव से सवेरा फाउंडेशन के द्वारा शनिवार की दोपहर बारह बजे एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जो शाकम जा कर समाप्त हुआ। यह रैली पूरी तरह महिलाओं की लीडर शिप में आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य महिलाओं की जगह और मोबिलिटी को वापस पाना तथा समाज में उनकी भागीदारी को मजबूत करना था।