आबू रोड: आबूरोड उप जिला चिकित्सालय के निर्माण स्थल को बदलने की मांग, पूर्व पार्षद रमेश वैष्णव ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
आबूरोड नगर के पूर्व पार्षद एवं भाजपा आबूरोड शहर मंडल के उपाध्यक्ष रमेश वैष्णव ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन भेजकर प्रस्तावित उप जिला चिकित्सालय के निर्माण स्थल में बदलाव की मांग की है। उन्होंने जनहित और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अस्पताल का निर्माण पांडुरी रोड के बजाय मानपुर स्थित वन विभाग की भूमि पर करवाने का सुझाव दिया है।