बांदा:दोनों आंखों से दिव्यांग युवक ने लगाई प्रशासन से गुहार, दिव्यांगता प्रमाणपत्र और पेंशन दिलाने की मांग!ग्राम पंचायत गुड़ा कला क्षेत्र के निवासी एक दिव्यांग युवक ने जिला प्रशासन से दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाने और दिव्यांग पेंशन स्वीकृत कराने की मांग की है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, युवक दोनों आंखों से दिव्यांग है और आर्थिक तंगी के कारण उसे दैनिक जीवनयापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। युवक ने प्रशासन से नियमानुसार मेडिकल जांच कराकर दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी करने तथा पात्रता के अनुसार पेंशन स्वीकृत करने की अपील की है।अब देखना होगा कि प्रशासन इस प्रार्थना पत्र पर क्या कार्रवाई करता है और जरूरतमंद युवक को सरकारी योजनाओं का लाभ कब तक मिल पाता है।
जनहित का मुद्दा | जरूरतमंदों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ।
#BreakingNews #BandaNews #UPNews #DivyangPension #बांदा_न्यूज़ #दिव्यांगजन #जनहित
Banda, Banda | Oct 16, 2026