बांदा: शराब के नशे में राहगीरों का रास्ता रोकने वाले व्यक्ति पर पुलिस की कार्रवाई, माफीनामा देकर जताया खेद
बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र के कटरा इलाके में शराब के नशे में राहगीरों का रास्ता बाधित करने वाले एक व्यक्ति का वीडियो सामने आने के बाद बांदा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित की और उसके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की।
बांदा पुलिस के अनुसार, संबंधित व्यक्ति के शराब पीने का आदी होने की जानकारी भी सामने आई है। उसे नशामुक्ति केंद्र भेजने के लिए उसके बुजुर्ग पिता को निर्देशित किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, संबंधित व्यक्ति ने लिखित माफीनामा प्रस्तुत किया है। वीडियो के माध्यम से उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए शर्मिंदगी जाहिर की और खेद व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा न करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह ने वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी।
#BandaPolice #UPPolice #BandaNews #बांदा #पुलिसकार्रवाई #नशामुक्ति #कानूनव्यवस्था
Banda, Banda | Oct 15, 2026