मिशन शक्ति 6.0: बांदा वृद्धाश्रम पहुंचे डीआईजी राजेश एस. और एसपी पलाश बंसल, बुजुर्गों को भेंट किए वस्त्र व खाद्य सामग्री
बांदा। मिशन शक्ति 6.0 कार्यक्रम के तहत चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री राजेश एस. एवं पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्गों को शारदीय नवरात्रि, आगामी दशहरा एवं दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें वस्त्र, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की। अधिकारियों ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर उनके साथ समय बिताया।
मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देना है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल की वीडियो बाइट भी जारी की गई है।
#MissionShakti6 #BandaPolice #PalashBansal #UPPolice #बांदा_पुलिस
Banda, Banda | Oct 15, 2026