बांदा:कटरा में शराबी का हंगामा,
कोतवाली नगर क्षेत्र के कटरा में शराब के नशे में राहगीरों का रास्ता रोकने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने व्यक्ति की पहचान कर निरोधात्मक कार्रवाई की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।व्यक्ति ने लिखित माफीनामा देते हुए वीडियो के जरिए अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया। शराब की लत को देखते हुए उसे नशामुक्ति केंद्र भेजने के लिए उसके बुजुर्ग पिता को भी निर्देशित किया गया।
Banda, Banda | Oct 15, 2026