धनघटा में कल गूंजेगा विकास का बिगुल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन कल
संत कबीर नगर (धनघटा)। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के बसवारी (बड़गो) गांव स्थित पावन बाबा बैजूनाथ धाम में 25 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं और कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप दिया जा रहा है।भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संभाली कमान मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान तथा खजनी विधायक श्रीराम चौहान कार्यक्रम स्थल पहुंचे। नेताओं ने मंच, पंडाल, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं जनसभा स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दौरान क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। इसे लेकर कार्यकर्ताओं और आमजन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाबा बैजूनाथ धाम परिसर में आयोजित होने वाली जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन एवं संगठन पूरी ताकत के साथ जुटा हुआ है।
मुख्यमंत्री के दौरे से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
#CMYogi #YogiAdityanath #SantKabirNagar #Dhanghata #BabaBaijunathDham #UPNews #BreakingNews #Development #GaneshChandraChauhan #SahjanandRai #LocalNews