मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज, नील मणि ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के जनपद संतकबीरनगर आगमन एवं धनघटा विधानसभा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बैजूनाथ धाम, बसवारी गांव में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत पूर्व विधानसभा प्रत्याशी Neel Mani ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम को सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाबा बैजूनाथ धाम की पावन धरती पर मुख्यमंत्री का आगमन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नील मणि ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम विवरण:
📅 दिनांक: 25 जून 2026
🕓 समय: अपराह्न 4:00 बजे
📍 स्थान: बाबा बैजूनाथ धाम, बसवारी गांव, धनघटा विधानसभा क्षेत्र, संतकबीरनगर
"बाबा बैजूनाथ धाम की पावन धरती पर माननीय मुख्यमंत्री जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।" 🙏🚩