प्रेमिका से मिलने की बात कहने वाले युवक को लेकर गांव में जुटी भीड़
कौशांबी। दराहा गांव में एक युवक के पहुंचने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक ने लोगों को बताया कि वह अपनी GF से मिलने आया है, जबकि बाद में वह अलग-अलग बातें बताने लगा। युवक ने आधार कार्ड पास में नहीं होने की बात भी कही।
ग्रामीणों के अनुसार, युवक पहले खुद को बोलने में असमर्थ बता रहा था, लेकिन भीड़ जुटने के बाद वह बातचीत करने लगा। मामले को लेकर गांव में चर्चा बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।
📍 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।
अमन केसरवानी | पत्रकार एवं अधिवक्ता
टुडे इंडिया प्लस, कौशांबी
#Kaushambi #Daraha #KaushambiNews #LocalNews #BreakingNews ViralNews कौशांबी दराहा स्थानीय_खबर TodayIndiaPlus