मूरतगंज चौराहे पर डिवाइडर से टकराई स्विफ्ट कार, बाल-बाल बचे सवार
कौशांबी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज चौराहे पर प्रयागराज की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे के डिवाइडर पर पर्याप्त रेडियम लाइट और संकेतक नहीं होने से आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। लोगों के मुताबिक, सभासद की ओर से डिवाइडर पर रेडियम लाइट लगाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से डिवाइडर पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और स्पष्ट संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।
📍 कौशांबी की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।
अमन केसरवानी | पत्रकार एवं अधिवक्ता
टुडे इंडिया प्लस, कौशांबी
#KaushambiNews #SandeepanGhat #Muratganj #RoadAccident #RoadSafety PWD कौशांबी मूरतगंज सड़कहादसा TodayIndiaPlus