पंडारक: पंडारक थाना क्षेत्र के छपेरातर में, भोजपुरी गाना बजाने से रोकने पर शिक्षक से मारपीट
Pandarak, Patna | Aug 12, 2026 पंडारक के छपेरातर में भोजपुरी गाना बजाने से रोकने के विवाद में शिक्षक प्रणव कुमार से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि छुट्टी के बाद बाढ़ जा रहे शिक्षक का ऑटो रोककर चार-पांच नकाबपोश युवकों ने उन्हें नीचे उतारकर पीटा। घटना बुधवार लगभग 6 बजे की बताई जा रही है। शिक्षक ने बताया कि हमलावरों में दो उनके छात्र थे और कुछ के पास हथियार भी थे।