शिवहर: सीएम के आगमन को लेकर एसपी ने पिपराही में विधि व्यवस्था का लिया जायजा
सीएम नीतीश कुमार के शिवहर आगमन को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से लगातार तैयारी की जा रही है. शुक्रवार सुबह 09 एसपी शैलेश कुमार सिन्हा पिपराही में पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया है. उन्होंने बताया है कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है. गांव से लेकर थाना तक थाना से लेकर ब्लॉक तक तैयारी चल रही है.26 दिसंबर को सीएम का आगमन होना है।