शिवहर: पिपराही पावर हाउस का बिजली विभाग के निदेशक और ऊर्जा विभाग के मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण
सीएम नीतीश कुमार का शिवहर आगमन को लेकर जिला में प्रशाशनिक तैयारी तेज हो गयी है. गुरुवार सुबह 10 बजे बिजली विभाग के निदेशक व ऊर्जा विभाग के मुख्य अभियंता पिपराही पावर हाउस पहुँचे है. जहां पावर हाउस का निरीक्षण किया है. विधुत कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद सिंह से बिजली का न्यू कनेक्शन, एग्रीकल्चर कनेक्शन से सम्बंधित जानकारी ली है व कई दिशा निर्देश दिए हैं।