शिवहर: डीएम ने पिपराही प्रखंड में विभिन्न योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा, दिए निर्देश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शिवहर आगमन को लेकर जिले में प्रशाशनिक तैयारी तेज हो गई है. डीएम विवेक रंजन मैत्रेय गुरुवार दोपहर 12 बजे जिले के पिपराही प्रखंड में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि कार्य पूरे गुणवत्ता पूर्ण होनी चाहिए. कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।