शिवहर: शिवहर जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ₹1 लाख 16 हजार का जुर्माना वसूला गया
बिहार के सीएम के शिवहर आगमन को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गई है. एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर जिले में आज विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाई गई है. ट्रैफिक डीएसपी भाई भरत कुमार गुरुवार शाम 06 बजे बताया कि जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत यातयात नियम के उलंघन करने पर 40 वाहन से 01 लाख 16 हजार रुपया का जुर्माना किया गया है।