भीलवाड़ा: महेंद्रसिंह हत्याकांड का सदर थाना पुलिस ने किया खुलासा, दोस्त और धंधे के पार्टनर ने ट्रैक्टर से कुचलकर ली थी जान
शहर के प्रियदर्शनी नगर के पास तीन दिन पहले हुई महेंद्रसिंह पंवार की हत्या का सदर थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या, किसी और ने नहीं, बल्कि महेंद्र के ही दोस्त और डेयरी बिजनेस पार्टनर ने ट्रैक्टर से कुचलकर की थी। इसकी वजह,मृतक और आरोपित की पत्नी के अवैध संबंध सामने आई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।