सखी ग्रुप भीलवाड़ा ने किया लहरिया काआयोजन
महेश कुमार बिड़ला /मीडिया प्रभारी मांडल भीलवाड़ा
आज हमारे सखी ग्रुप आजाद नगर भीलवाड़ा भीलवाड़ा के सभी सदस्यों ने मिलकर तीज महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सभी सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। कार्यक्रम में सुनीता ईनाणी, नीलम सोमाणी, उषा तोतला, राजेश्वरी बिरला, लीला काबरा, मीनाक्षी मूंदड़ा, मधु सोडानी, टीनू लड्डा, किरण आगाल, सुनीता चेचाणी, आशा जागेटिया एवं सुमन चौधरी सहित सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान तीज के पारंपरिक गीत गाए गए, सभी ने मिलकर नृत्य किया तथा तीज पर्व से जुड़े विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। हंसी-खुशी और आपसी प्रेम-स्नेह से भरा यह तीज महोत्सव सभी के लिए यादगार बन गया।