चान्दन: बाराटांड़ गांव में निजी जमीन पर आम का पेड़ लगाने के विरोध में पड़ोसी ने महिला का सिर फोड़ा
Chanan, Banka | Sep 6, 2026 बाराटांड़ गांव में रविवार सुबह करीब दस बजे निजि जमीन पर आम का पेड़ लगाने का विरोध करने पर पड़ोसी ने एक महिला को कुदाल से मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। घटना को लेकर पीड़िता ने आनंदपुर थाना में शिकायत दर्ज कराया है।