सागर नगर: नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय संविधान चौक का शुक्रवार को करेंगे लोकार्पण, विधायक शैलेंद्र ने दी जानकारी
नगर निगम द्वारा अंबेडकर वार्ड मैं चौराहे का सौंदर्यकरण कार्य कर बनाए गए संविधान चौक का लोकार्पण प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शुक्रवार को करेंगे। विधायक शैलेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 मार्च दिन शुक्रवार शाम 4:00 बजे नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय संविधान चौक का लोकार्पणकर सागर को समर्पित करेंगे।