सागर नगर: विवेकानंद वार्ड में सी.सी. रोड और नाली निर्माण का भूमिपूजन, विधायक, महापौर और निगमाध्यक्ष रहे मौजूद
नगर निगम द्वारा विवेकानंद वार्ड में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन गुरुवार शाम 4 बजे विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर संगीता तिवारी निगमाध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, विवेकानंद वार्ड पार्षद याकृति जड़िया की उपस्थिति में किया गया। विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि भाजपा शासित निगम परिषद द्वारा पूरे शहर में विकास एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं।