सागर नगर: रायकवार माझी विकास महासभा की 'जय गंगे मां' पत्रिका का विमोचन, पुरव्याऊ धर्मशाला में हुआ कार्यक्रम
रायकवार माझी विकास महासभा द्वारा रायकवार समाज के युवक -युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 2 फरवरी को रविंद्र भवन सभागार में आयोजित किया गया था। विवाह योग्य बेटा बेटियों की की जानकारी "जय गंगे मां पत्रिका" में संकलित की गई है। पत्रिका का विमोचन गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अनिल तिवारी ने किया।