सागर नगर: केंट थाना क्षेत्र के मंदिर में चोरों ने की चोरी, मामला दर्ज
कैन्ट थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम मशवासी बहेरिया स्थित मंदिर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया।जिसके बाद मंदिर के पुजारी ने घटना की जानकारी थाना में दी। जानकारी लगते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि मशवासी बहेरिया स्थित राधा मंदिर के पुजारी ने थाना में आकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है । जांच की जा रही है।