सागर नगर: मकरोनिया में बिजली विभाग के कार्यालय में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया
मकरोनिया में स्थित बिजली विभाग के उप संभागीय कार्यालय परिसर गुरुवार दोपहर 3 बजे भीषण आग लग गई।आग लगने की सूचना से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, उन्होंने तत्काल ही पुलिस और फायर लॉरी के लिए सूचना भेजी,इधर विद्युत सप्लाई को बंद करवाया गया बताया जा रहा है कि यहां से 11 kv की लाइन निकली है इसमें शॉर्ट सर्किट की वजह से चिंगारी निकली और नीचे सूखी घास पर गिर गई।