जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में गुरुवार की दोपहर,12 बजे मनरेगा से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम शैलेंद्र कुमार ने की। बैठक में मनरेगा के तहत संचालित जल-जीवन-हरियाली, स्वच्छता एवं आवास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।