सतबरवा: सतबरवा प्रखंड कार्यालय में बकोरिया और रबदा पंचायत की बैठक, पेसा कानून, मनरेगा और बीडीसी पर चर्चा
सतबरवा प्रखंड सभागार में प्रखंड की दो पंचायतों बकोरिया और रबदा में पेसा कानून को शत प्रतिशत लागू करने, मनरेगा योजना में ज्यादा रोजगार सृजन करने को लेकर पंसस की बैठक शनिवार अपराह्न 2 बजे तक हुई। मनरेगा और पेसा कानून की बैठक की अध्यक्षता बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने की। वही पंसस की बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रीमा देवी ने की।