सतबरवा: पलामू में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 114 शिकायतें दर्ज, 80 का मौके पर ही निपटारा
जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत पलामू जिले में बुधवार शाम 4 बजे तक नागरिकों की शिकायतों का समाधान किया गया। जिले के विभिन्न अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष शिकायतकर्ताओं की शिकायतें दर्ज की गईं। दिन भर में जिले में 114 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 80 मामलों का तत्काल ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया गया। कैंप में एसपी रीष्मा रमेशन एवं अन्य पुलिस अधिकारी थे।