सतबरवा: मेदिनीनगर में अतिक्रमण अभियान के दौरान प्राचीन शिव मंदिर की बाउंड्री तोड़ी गई, सड़क जाम कर प्रदर्शन
नगर निगम के द्वारा इन दिनों लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को भी अतिक्रमण हटाया गया,जिसकी शुरुआत बड़ी मस्जिद रोड से हुई। थाना रोड, सदर अस्पताल चौक,साहित्य समाज चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। साहित्य समाज चौक के पास संस्कृत विद्यालय के सामने प्राचीन शिव मंदिर की बाउंड्री तोड़े जाने पर स्थानीय हिन्दूवादी युवा भड़क गए औऱ सड़क पर उतर गए हैं।