सतबरवा: पलामू में ऑटो चालकों की हड़ताल का मेदिनीनगर में असर, पैदल राहगीरों को हो रही परेशानी
ऑटो चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का सड़कों पर असर देखा गया। ऑटो के नहीं चलने से राहगीरों की मुश्किल बढी नजर आयी। बडे़ वाहनों से उतरने के बाद यात्री ऑटो की प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। अंत में जब उन्हें जानकारी हुई कि ऑटो चालक हड़ताल पर हैं तो वे पैदल गंतव्य की ओर रवाना हुए। ऐसी स्थिति सोमवार को शाम 6 बजे देखने को मिली।