सतबरवा: रबदा और बकोरिया पंचायत क्षेत्र के किसानों को कृषि उपादान वितरित
सतबरवा प्रखंड की रबदा एवं बकोरिया पंचायत के किसानों में कृषि उपादान का वितरण किया गया। रबदा के पिपरा कला गांव में नमसा योजना के तहत शुक्रवार दोपहर 12 बजे 200 से ज्यादा किसानों के बीच कृषि उपादान के सामान दिए गए। 85 किसानों को कुट्टी मशीन, वही 140 किसानों को बर्मी बेड तथा 50 कृषकों कृषि कार्य में लगने वाले सामान दिए गए।