सतबरवा: सतबरवा चट्टी में बीडीओ ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ किया
सतबरवा प्रखंड मुख्यालय चट्टी में मंगलवार को अपराह्न 3 बजे धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ बीडीओ सह सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार, पैक्स अध्यक्ष कमलेश प्रसाद, संजय यादव, प्रमुख तथा जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि क्रमशः युगल किशोर राम, अजय राम, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार, आशीष सिन्हा के साथ फीता काटकर किया।