पालोजोरी: झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी पहल, 1200 डॉक्टरों और 7500 नर्सों की होगी भर्ती
राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार और रोजगार को लेकर सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। रविवार को पालोजोरी में एक निजी नर्सिंग होम के उद्घाटन समारोह में पहुंचे जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राज्य सरकार की आगामी योजनाओं का खाका पेश किया।