आबू रोड: आबूरोड रीको पुलिस ने एक ही दिन में की दो बड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी के दो टॉप-10 वांछित अपराधी किए गिरफ्तार
आबूरोड रीको थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी अलग-अलग अवैध शराब तस्करी के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशन की गई