बांका: डीआरसीसी में बीपीएससी पास हेड शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई, 12 रहे अनुपस्थित
Banka, Banka | Jan 8, 2025 बांका के डीआरसीसी में बुधवार की शाम 5 बजे तक बीपीएससी पास हेड शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई। बुधवार को 98 अभ्यर्थियों की काउसिंग होनी थी। जिसमें 12 अनुपस्थित रहें। इस दौरान 86 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई। कांउसलिंग को लेकर सुबह से अभ्यर्थियों भीड़ डीआरसीसी में लगी रही।