बांका: कर्णपुर गांव में दबंगों ने महिला के साथ पुरानी रंजिश को लेकर की मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज कराई
Banka, Banka | Jan 8, 2025 कर्णपुर गांव में दबंगों ने पुरानी विवाद में महिला सिंपल देवी को गाली गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट की। घटना के वक्त महिला के पति मनोज यादव मजदूरी करने बाहर गए हुए थे। इस घटना के बाद पीड़ित महिला सिंपल देवी बुधवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गांव के ही नवल यादव के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।