बांका: अमरपुर गांव में पिछले 4 दिनों से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण परेशान
Banka, Banka | Jan 8, 2025 अमरपुर गांव में पिछले 4 दिनों से विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया है। इसके कारण बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों की परेशानी काफी बढ़ गयी है। इसको लेकर ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर 12 बजे विद्युत कार्यालय पहुंचकर को आवेदन देते हुए जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि 4 दिन पहले विद्युत ट्रांसफार्मर जलने के बाद से गांव के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।