बांका: कुर्मा गांव के बहियार से चोरी धान की बोरियां असरगंज से बरामद
Banka, Banka | Jan 8, 2025 कुर्मा गांव के बहियार से चोरों द्वारा चोरी की गई धान की बोरी को पुलिस ने जांच के क्रम में असरगंज से बरामद कर लिया। जिसे जब्त कर थाना लाया गया है। बुधवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे थाना के पुलिस पदाधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी गढ़ी मोहनपुर के युवक रवि भूषण की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।