निज़ामाबाद: फरिहा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिया जायजा, ग्रामीणों से ली जानकारी
निजामाबाद तहसील क्षेत्र के विकासखंड रानी की सराय के फरिहा गांव में मौसमी बीमारी की सूचना पर आज सोमवार को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमाशरण पाण्डेय के नेतृत्व में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कैप्टन डॉ. मनीष तिवारी सहित स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों से जानकारी ली है।