बौंसी: पैक्स चुनाव: बौंसी प्रखंड में 40 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
Bausi, Banka | Nov 19, 2024 बौंसी प्रखंड कार्यालय में अंतिम दिन मंगलवार की दोपहर 3 बजे तक पैक्स चुनाव को लेकर कुल 40 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिये अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। पैक्स अध्यक्ष पद के लिये 8 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है, जिसमें 6 पुरुष एवं 2 महिला शामिल है। जबकि सदस्य पद के लिये 32 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।