बौंसी: उत्पाद विभाग ने भलजोर चेक पोस्ट पर कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो से 7 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की, चालक गिरफ्तार
Bausi, Banka | Nov 19, 2024 भलजोर चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग ने मंगलवार की में 4 बजे एक स्कॉर्पियो से 7 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया। मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उत्पाद अधीक्षक रवीन्द्र कुमार ने बताया कि जांच अभियान के दौरान स्कॉर्पियो से 7 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। मौके से हरनाथपुर जिला भागलपुर निवासी कन्हाय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।