बौंसी: पैक्स चुनाव: प्रखंड मुख्यालय में 79 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
Bausi, Banka | Nov 18, 2024 बौसी प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को 11:00 बजे से पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों की भीड़ लगने शुरू हो गई। नामांकन के दूसरे दिन 79 अभ्यर्थियों ने अपना अपना नामांकन दाखिल किया। जिसमें झालर गांव के एक प्रत्याशी जो 302 के अभियुक्त हैं, उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस पदाधिकारी ने नामांकन पर्चा दाखिल कराया।