बौंसी: भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने श्याम बाजार में राइस मिल का किया उद्घाटन
Bausi, Banka | Nov 18, 2024 बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने सोमवार करीब 12:00 बजे श्याम बाजार में राइस मिल का उद्घाटन किया। इसके साथ-साथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रम में वह शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।