लालगंज: पकड़ी कला में चारागाह की भूमि पर लालगंज तहसील प्रशासन के रोक के बाद भी चोरी चुपके निर्माण कराने पर 3 के खिलाफ FIR दर्ज
आजमगढ़ के तरवा थाना क्षेत्र के पकड़ी कला गांव में बार-बार तहसील प्रशासन व लेखपाल के मना करने के बाद भी चारागाह की भूमि पर अवैध निर्माण चोरी चुपके किए जाने के मामले में लेखपाल की तहरीर पर स्थानीय थाने पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लालगंज तहसील अंतर्गत मंडल पकड़ीकला के लेखपाल धर्मेंद्र कुमार ने तहरीर दी थी कि बार बार चेतावनी के बाद नहीं माने।