श्योपुर: सीएम दौरे से पहले पुलिस हिरासत में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सीएम को देने वाली थीं ज्ञापन
श्योपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के श्योपुर दौरे को लेकर विभिन्न संगठनो द्वारा ज्ञापन देने की तैयारी की गई थी, ऐसे में पुलिस द्वारा विरोध की संभावनाओं के चलते महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी शिवहरे को रविवार को दोपहर 1 बजे घर से हिरासत में ले लिया और उन्हें ज्ञापन नहीं देने दिया गया।