श्योपुर: दुर्गाशक्ति का शौर्य पथ संचलन निकला, महिलाओं और युवतियों ने की सहभागिता
श्योपुर। शहर में रविवार को शाम 6 बजे श्रीरामतलाई हनुमान मंदिर से विश्व हिन्दू परिषद की महिला इकाई दुर्गाशक्ति का शौर्य पथ संचलन निकाला गया जिसमें बडी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने सहभागिता करते हुए कदमताल मिलाते हुए घोष की थाप पर चलते हुए देशभक्ति की अलख जगाई। इस मौके पर बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से साध्वी रंजना दीदी मौजूद रही